Big Breaking: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 भाइयों की मौत, खेत जाने के लिए घर से निकले थे दोनों

आगर मालवा। आगर मालवा के पूरा साहब नगर में तालाब किनारे खोदे गए गड्ढे में डूबने से 1दो भाइयो की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों मामा बुआ के लड़के थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, शशांक पिता राहुल गुनावदिया उम्र 10 साल निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी उज्जैन 7 दिन पूर्व अपने मामा आत्माराम के यहां गर्मी की छुट्टी पर पुरा साहब नगर आया था। वह अपने मामा आत्माराम के लड़के आदर्श मालवीय उम्र 10 वर्ष के साथ खेत पर जा रहे थे, उसी दौरान खेत पर जाने वाले रास्ते में तालाब के किनारे पशु प्रजनन प्रक्षेत्र आगर के द्वारा खोदे गए गड्ढे में दोनों मासूम गिर गए।
घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजन ने कोतवाली पुलिस थाना को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव को जिला अस्पताल भेजा। रात हो जाने के कारण आज पोस्टमार्टम नहीं हुआ। कल दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





