ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
धार्मिक

रोजाना माथे पर लगाएं हल्दी का तिलक, मिलेगी हर कार्य में सफलता

इंदौर। सनातन धर्म में कई प्रथाएं हैं। इन्हीं में से एक माथे पर हल्दी का तिलक लगाना है। तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माथे पर हर दिन तिलक करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके कई अद्भुत फायदे हैं। आइए जानते हैं माथे पर हल्दी का तिलक लगाने के आश्चर्यजनक फायदे क्या हैं।

7 चक्रों से संबंध

मान्यता के अनुसार, शरीर में 7 ऊर्जा केंद्र होते हैं। आज्ञा चक्र माथे के मध्य में स्थित होता है। इसे सात चक्रों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

नकारात्मकता दूर होती है

अगर जन्म कुंडली में देवगुरु बृहस्पति अशुभ है तो व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है। ऐसे में हल्दी का तिलक करें। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। वह कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

ऊर्जा प्राप्त होती है

माथे के मध्य में तिलक लगाना ऊर्जा का प्रतीक है। माना जाता है कि इससे शरीर में ऊर्जा पैदा होती है।

कार्यों में सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य के लिए जाते समय माथे पर हल्की का तिलक लगाएं। ऐसा करने से उस काम को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद मिलती है।

तिलक लगाने से होगा वित्तीय लाभ

माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। ऐसा नियमित करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होकर धन प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button