ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
छत्तीसगढ़

सक्षम हो रही है आदिवासी महिलाएं: हमारी पहचान और संस्कृति है हर गांव में देवघर- CM बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज अंबिकापुर में अजिरमा स्थित आदिवासी समाज के गोंडवाना भवन पहुंचे. मुख्यमंत्री बघेल आदिवासी समाज सम्मेलन के कार्यक्रम के शामिल हुए. जहां समाज के लोगों ने मांदर की थाप पर थिरकते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित देवगुड़ी में पूजा अर्चना भी किया.

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पहले वनोपजों का कोई मूल्य नहीं था पर अब छत्तीसगढ़ में 65 प्रकार के वनोपजों की खरीदी हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी महिलाएं सक्षम हो रही हैं और महुआ लड्डू से लेकर सरसो तेल तक का निर्माण कर रही हैं.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भेंट मुलाकात में ये देख पा रहे हैं कि लोग स्वरोजगार की तरफ बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हर गांव में देवघर हमारी अपनी संस्कृति और पहचान है. हमें इसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि हमारी संस्कृति और सभ्यता को देश विदेश में पहचान मिले.

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आदिवासी संस्कृति के अनुसार हमारे देवार,बैगा,गुनियां श्री भूपेश बघेल हैं जिन्होने लोगों की तकलीफ को समझा है और जाति प्रमाण पत्र की मात्रात्मक त्रुटियां दूर की हैं, जिससे आदिवासियों के चेहरे पर आज मुस्कान दिखायी देती है.

भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से 65 प्रकार के लघु वनोपज खरीदे जा रहे हैं और आदिवासी ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ शिव डहरिया, लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button