ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

​जल्द जारी किए जाएंगे नीट पीजी के एडमिट कार्ड, जानें किस तरह कर पाएंगे डाउनलोड

​NEET PG 2022: नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों के द्वारा आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

​NEET PG 2022 Admit Card Released Soon: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. नीट पीजी की परीक्षा का आयोजन 21 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक परीक्षा के प्रवेश पत्र बैच-वार जारी किए जाएंगे. जिन छात्र-छात्राओं ने नीट पीजी के लिए आवेदन किया है वह एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर नजर बनाएं रखें.

बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना में बोर्ड ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दे दिए हैं. जिसमें बोर्ड ने छात्र-छात्राओं से कहा है कि वह रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंच जाएं. क्योंकि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में देर से प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा छात्र परीक्षा केंद्र पर एक आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर ही पहुंचें. इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा स्थल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इस प्रकार डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

चरण 1: नीट पीजी के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं.चरण 2: इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें, या लॉग इन करें.चरण 3: अब जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करें.चरण 4: इसके बाद एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट करें.चरण 5: अब इसे डाउनलोड करेंचरण 6: अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकलवा लें.

Related Articles

Back to top button