ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

स्टाफ के देर से आने पर बिलासपुर सीएमएचओ ने सिविल सर्जन को दिया नोटिस

बिलासपुर। जिला अस्पताल से डाक्टर समेत 25 कर्मचारियों के गायब रहने के मामले में मंगलवार को सीएमएचओ ने सिविल सर्जन को नोटिस जारी किया है। उनसे मामले में जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने सोमवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान डाक्टर समेत 25 स्टाफ गायब था। जबकि उन्हें सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच जाना था। इस लापरवाही पर सीएमएचओ ने अटेंडेंस रजिस्टर में अनुपस्थित लगा सभी का एक दिन का वेतन काट दिया था। मंगलवार को सीएमएचओ ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता को नोटिस दिया है और स्टाफ के गायब रहने के संबंध में जवाब मांगा है। तीन दिन के अंदर सिविल सर्जन को नोटिस का जवाब देना है।जिले के शासकीय अस्पतालों में स्टाफ के देर से आने की शिकायत आम है। इसकी वजह से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई लोग उपचार से वंचित हो जाते हैं तो कुछ निजी अस्पताल जाकर इलाज कराते हैं। यह स्थिति ग्रामीण ही नहीं शहर के अस्पतालों की भी है। जिला अस्पताल के अलावा मातृ शिशु अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्टाफ देर से पहुंच रहा है। इसकी शिकायत सीएमएचओ को मिली है। जल्द ही अन्य अस्पतालों का भी निरीक्षण कर समय पर नहीं आने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button