ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

पुलिस विभाग के ‘यूपी काप’ एप से घर बैठेे दर्ज करें शिकायत

लखनऊ। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के मोबाइल एप ‘यूपी काप’ को और अधिक लोकप्रिय बनाने जा रही है। सरकार यह कोशिश कर रही है कि पुलिस से जुड़ी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आमजन थाने जाने के बजाय इस मोबाइल एप का उपयोग करें। आगामी 100 दिनों में प्रत्येक जिले में इस एप का उपयोग दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आम नागरिकों को प्रदान की जाने वाली नागरिक सुविधाओं को आसानी से उन्हें उपलब्ध कराने के लिए यूपी काप मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसमें पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही 27 प्रकार की सेवाओं का लाभ मिलता है। जनहित गारंटी अधिनियम-2011 में अधिसूचित गृह विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं में चरित्र सत्यापन, किरायेदारी सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन एवं घरेलू सहायता सत्यापन इत्यादि की सुविधा आनलाइन प्रदान की जा रही है।एप पर अपने थाने की जानकारी, दुर्घटना चेतावनी क्षेत्र, चुराए गए बरामद वाहनों की रिपोर्ट, संदिग्ध वस्तुओं की सूचनाएं, किसी के द्वारा किए गए खराब व्यवहार, आडियो, वीडियो, वरिष्ठ नागरिकों के साथ अभद्रता की शिकायत, दिव्यांगों की शिकायतें, चरित्र प्रमाण पत्र, सत्यापन, किराएदार सत्यापन, घरेलू सहायता सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जुलूस के लिए अनुमति, विरोध हड़ताल की अनुमति, कार्यक्रम प्रदर्शन की अनुमति जैसी कई सुविधाएं दी जा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button