ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

इंदौर की सड़कों पर मोटर साइकिल से घूमे रायपुर के महापौर और पार्षद

रायपुर । देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और चंडीगढ़ के शैक्षणिक भ्रमण पर गए महापौर व सभी पार्षद वापस लौट आए हैं। अध्ययन दल के सदस्यों ने बताया कि इंदौर शहर सफाई व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है। इंदौर नगर निगम सफाई पर प्रत्येक वर्ष ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। वहां की नालियां अंडरग्राउंड हैं। निगम ने ऐसा नियम बनाया है कि सड़कों पर मवेशियों का झुंड तथा नेताओं के जन्मदिन पर लगने वाले बैनर-पोस्टर नहीं दिखाई देते। वहां सफाई व्यवस्था जिम्मेदारी आठ हजार कर्मचारियों के हाथों में है।निगम समय-समय पर सफाई को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाता है। यही कारण है कि पिछले पांच सालों से इंदौर नगर निगम सफाई में देशभर में अव्वल है। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने बताया कि इंदौर देश का पहला ऐसा शहर है, जहां घरों से कचरे को अलग करके लिया जाता है। बाकी शहरों में गीले व सूखे कचरे को ही अलग किया जाता है। इंदौर में गीले-सूखे कचरे के अलावा प्लास्टिक, घरेलू खतरनाक वेस्ट, इलेक्ट्रिक और सेनेटरी आदि छह तरह के कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखा जाता है।

Related Articles

Back to top button