ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
मध्यप्रदेश

छत्रीपुरा थाने पर देर रात हंगामा पुलिस पर मारपीट के आरोप

छत्रीपुरा पुलिस लाइन (Chhatripura Police Line) के पास एक समारोह में डीजे (DJ) बंद करवाने पहुंची छत्रीपुरा पुलिस (Chhatripura Police) पर महिलाओं (women) के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसके बाद देर रात थाने पर काफी हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस ने उलटा महिलाओं सहित कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस (police) पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार कल छत्रीपुरा डीआरपी लाइन  के पास धानुक समाज का समारोह चल रहा था। पुलिस को शिकायत मिली कि यहां देर रात को डीजे (DJ)  बज रहा है। पुलिस टीम डीजे (DJ)  बंद करवाने पहुंची। समारोह में शामिल लोगों का कहना है कि पुलिस ने समारोह में हंगामा किया। ज्योति बडेले, हेमा सोनरे, किरण और भूमि नरेडिया के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल भी हुईं। इसके बाद भाजपा पिछड़ा मोर्च के नगर मंत्री जीतू कुशवाह अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में आरक्षक विनोद की रिपोर्ट (report) पर नीरज धानक, आनंद सुनहरे सहित कई महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। बताते हैं कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह विवाह समारोह (marriage ceremony) छत्रीपुरा पुलिस लाइन (Chhatripura Police Line) के पास सडक़ पर हो रहा था।

Related Articles

Back to top button