ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प...
मध्यप्रदेश

2 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

दतिया, विशेष न्यायाधीश पोस्को अधिनियम रमा जयंत मित्तल के न्ययालय  ने दो साल की मासूम को खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने वाले अधेड़ राम सिंह ओझा को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।  साथ ही 40 हज़ार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। पैरवीकर्ता सरकारी वकील संचिदा अवस्थी ने बताया की घटना 4 जून 2020 की है। आरोपी रामसिंह ओझा पीड़िता के पड़ोस में रहता है। 2 साल की मासूम पीड़िता अपने घर के चबूतरे पर खेल रही थी। तभी आरोपी आया और उसे अपने साथ ले गया। आरोपी पड़ोस में रहता था इसलिए किसी ने उस पर शक नहीं किया। पीड़िता के परिजन घर के अंदर थे। कुछ समय बाद परिजनों ने पीड़िता की रोने की आवाज सुनी। तब घटना की सूचना लगी। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां विशेष न्यायाधीश (पॉस्को अधिनियम) रमा जयंत मित्तल कि न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए। दोहरे आजीवन कारावास की सजा एवं 40 हज़ार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Related Articles

Back to top button