ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
व्यापार

100 रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुई PM-WANI वाई-फाई योजना, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

एंड्रॉयड वाले मोबाइल ऐप Wi-DOT के इस्तेमाल से रेलटेल के इस वाई-फाई नेटवर्क को एक्सेस किया जा सकता है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है. इस ऐप को सी-डॉट (C-DOT) के सहयोग से बनाया गया है.

नई दिल्ली. रेलवे स्टेशनों पर यात्री अब मुफ्त वाई-फाई का इस्तेमाल पहले से बेहतर तरीके से कर सकेंगे.  प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (Prime Miner Wi-Fi Access Network Interface -PM-WANI) योजना के तहत रेलटेल (RailTel) ने पब्लिक वाई-फाई सेवा की शुरुआत कर दी है. इसकी शुरुआत फिलहाल देशभर के 100 रेलवे स्टेशनों पर हुई है.

रेलटेल की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. बयान कहा गया है कि 22 राज्यों के 100 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो गई है. इनमें 71 स्टेशन ए1 कैटेगरी के हैं. जबकि ए कैटेगरी के 29 रेलवे स्टेशन हैं.

ऐसे कर सकते हैं एक्सेसएंड्रॉयड वाले मोबाइल ऐप Wi-DOT के इस्तेमाल से रेलटेल के इस वाई-फाई नेटवर्क को एक्सेस किया जा सकता है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है. इस ऐप को सी-डॉट (C-DOT) के सहयोग से बनाया गया है. इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर रेलवायर सर्विस सेट आइडेंटिफायर (RailWire Service Set Identifier) को सेलेक्ट करके भी इस वाई-फाई का इस्तेमाल किया जा सकता है. पीएम-वानी सर्विस का विस्तार जून, 2022 के अंत तक सभी 6,102 रेलवे स्टेशनों पर कर दिया जाएगा. यह सुविधा 10 जून तक 1,000 रेलवे स्टेशनों पर और 20 जून तक 3,000 रेलवे स्टेशन पर शुरू हो जाएगी. जबकि 30 जून, 2022 तक सभी 6,102 स्टेशनों पर यह सर्विस उपलब्ध होगी.

क्या है PM-WANI योजनाआम जनता में ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने PM-WANI योजना की शुरुआत की है. इसका मुख्य मकसद सभी सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराना है. इस योजना के जरिये देशभर के नागरिक इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं. सी-डॉट ने इसके फ्रेमवर्क को डिजाइन और विकसित किया है.

इसके जरिये छोटे दुकानदार पब्लिक डेटा ऑफिस बना सकते हैं और आखिरी छोर तक अपनी सेवा दे सकते हैं. इससे उन्हें कारोबार करने और बढ़ाने में आसानी होगी.

Related Articles

Back to top button