ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
मनोरंजन

KBC 11 को मिला उसका तीसरा करोड़पति, बिहार के गौतम ने कहा-पत्नी की वजह से मिला ये मुकाम

कौन बनेगा करोड़पति को उसका तीसरा विजेता मिल चुका है, बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति की लिस्ट में तीसरा नाम बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा का शामिल हुआ है। लेकिन अपनी इस जीत का सेहरा गौतम कुमार ने अपनी पत्नी को पहनाया है।

जी हां, उन्होंने बताया कि पत्नी के बार-बार कहने के कारण ही वो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए तैयार हुए। बताते चलें कि, गौतम कुमार झा अपनी पत्नी के साथ कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने गए थे, जहां उन्होंने कई सारी रोचक बातें भी बताईं। गौतम झा ने केबीसी में हिस्सा लेकर सारे सवालों का जवाब देने के बाद अपनी जीत का श्रेय अपनी धर्म पत्नी को देते हुए बताया कि, गौतम कुमार झा का सपना है कि, वो जीते हुई धनराशि से पहले तो अपने घर का काम कराएंगे उसके बाद अपनी पत्नी का सपना सोशल वर्क करने का पूरा करेंगे। गौतम की पत्नी स्वाति मानती हैं केबीसी में आने के बाद उनका सपना पूरा हुआ और गौतम का भी यही मानना है कि शो में अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद और करोड़ रुपये जीतने के बाद वो खुद को बहुत भाग्यशाली समझ रहे हैं।

Sony TV

@SonyTV

As exciting as it will be entertaining, tonight’s episode will also show us whether the third Crorepati of the season, Gautam Jha, also answers the jackpot question and wins Rs 7 Crore! Watch tonight at 9 PM @SrBachchan

Embedded video

See Sony TV’s other Tweets
अब उनके दोस्त और संबंधी भी इन्हें फोन पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं। स्वाति ने बताया कि हर रोज उन्हें फोन आ रहे हैं अब बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि जो लोग घर बैठे कौन बनेगा करोड़पति शो देखते हैं उनके लिए गौतम कुमार झा ने यही बताया कि आप अगर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचना चाहते हैं और आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं तो हमेशा नई चीजों को सीखने का प्रयत्न करें और खुद को अपडेट करते रहें। इससे आपकी जानकारी लगातार बढ़ती रहेगी और जैसा कि शो का फॉर्मेट है तो आप की जानकारी काफी अच्छी होनी चाहिए गौतम कुमार झा बताते हैं,  अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझते हैं शुरुआती कुछ सवालों का जवाब देते-देते उनकी लाइफ जल्दी खत्म हो गई, लेकिन फिर भी समझ बूझ और अपने ज्ञान के बदौलत एक करोड़ जीतने में कामयाब रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button