ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूद गया शख्स और करने लगा अजीब हरकतें

नई दिल्लीः दिल्ली के चिड़ियाघर में एक शख्स शेर के बाड़े में जानबूझकर कूद गया और उसने सबकी सांसे अटका कर रख दी। शेर के बाड़े में गया शख्स शेर के इतने करीब था कि शेर को एक मिनट भी न लगता उसे खत्म करने में। लेकिन एक वीडियो में दिख रहा है कि शख्स  बाड़े में जाकर शेर के बेहद करीब जाकर बैठ जाता है और शेर भी उसे कुछ देर तक देखता है लेकिन कुछ नहीं कहता। उसके बाद शख्स वहां लेटने की कोशिश करता है और शेर उसे सूंघने की कोशिश करता है, बाहर से लोग उसे आवाज लगा रहे हैं,लेकिन शख्स सुनने को तैयार ही नहीं हो रहा था।

चिड़ियाघर में आनन फानन में अधिकारियों को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद शख्स को सुरक्षित बाड़े से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसे पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ हुई।

आपको बता दें कि दिल्ली के चिड़ियाघर में इस तरह की घटना का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले कई साल पहले एक शख्स अचानक शेर के बाड़े में कूद गया था और शेर ने उसे मार गिराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button