ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
खेल

Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट, Tata Steel समेत कई शेयर बुरी तरह टूटे

नई दिल्‍ली। Sensex समेत सभी Share Market के लिए शुक्रवार का दिन अच्‍छा नहीं रहा। US Federal Bank के बॉन्‍ड खरीद शुरू करने की खबर से शेयर बाजार में मायूसी रही और 300 अंक गिरकर 55329 अंक पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 153.15 अंक गिरकर 16415.70 अंक पर बंद हुआ। Sensex में सबसे ज्‍यादा 8.86 फीसद की गिरावट टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

SMC Global के सौरभ जैन के मुताबिक बाजार में गिरावट का कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक का बाजार से लिक्विडिटी सपोर्ट कम करने का बयान रहा। इस कारण दुनियाभर के बाजारों में मंदी का रुख देखा गया।

इससे पहले दिन में एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 445.02 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,184.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 147.10 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 16,421.75 पर आ गया।

दूसरी ओर Hind Uni के शेयर सबसे ज्‍यादा 4.79 फीसद चढ़े। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और मारुति में बढ़त देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 162.78 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार गुरुवार को मुहर्रम के कारण पर बंद था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 595.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 66.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

Related Articles

Back to top button