ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ने बदला अपना अंदाजा प्रोटोकाल तोड़ा और पहुंचे रेस्टारेंट में

ग्वालियर। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आप को काफी बदला है। वे लगातार आम लोगों के करीब जाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी भी वे न केवल 2 अक्टूबर के स्वच्छता अभियान में स्वयं अपनी कालोनी में झाडू लगा चुके हैं, बल्कि सीधे लोगों से मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा गुरुवार को भी शहर में दिखाई दिया। जब प्रोटोकॉल को तोड़कर सिंधिया एक रेस्टोरेंट में पहुंच गए और ग्राहकों के साथ साथ रेस्टोरेंट संचालक से भी बात की। साथ ही रेस्टोरेंट में एक बुजुर्ग महिला को गले लगाया और महिला ने उनके सिर पर भी हाथ फेरा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चंबल क्षेत्र में प्रवास पर आए थे। उन्होंने न केवल शहर के विभिन्न कार्यक्रमों व सामाजिक सम्मेलनों में शिरकत की। बल्कि लोगों से भी मिले। इसी दौरान सिंधिया अपने काफिले के साथ एक कार्यक्रम में जा रहे थे। ग्वालियर शहर के फूल बाग चौपाटी इलाके में अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और एक रेस्टोरेंट में चले गए। इसके बाद उन्होंने मोती महल स्थित गुरुद्वारा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।

Related Articles

Back to top button