ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT: जब एडल्ट साइट पर फोटो अपलोड होने के बाद रिश्तेदार उर्फी जावेद को ये कह कर बुलाते थे और पिता ने किया फिजिकली…

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस अपने टेलीविजन प्रीमियर से छह हफ्ते पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस बार भी घर में हर बार की तरह ही काफी इंटरेस्टिंग कंटेस्टेंट आए हैं। वहीं इस बार ‘बिग बॉस’ में टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही साथ उर्फी अपने नए- नए टेलेंट भी दर्शकों को दिखाती रहती हैं। इसी बीच अब उर्फी ने बताया कि जब उनकी तस्वीरें एडल्ट साइट पर अपलोड की दी गईं थीं तब उनकी क्या हालत हुई थी। उस वक्त उनके परिवार ने भी उनका साथ नहीं दिया था।

उस वक्त 11वीं में पढ़ती थीं उर्फी

आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने बताया, ‘जब उनकी तस्वीरें एडल्ट साइट पर अपलोड की गईं थीं उस वक्त उनकी हालत बहुत ही खराब थी। इस घटना के बाद उनके पिता ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। वहीं उनका बैंक अकाउंट उनके रिश्तेदार महज सिर्फ इसलिए चेक करना चाहते थे कि इसमें पैसा छिपा होगा। जब मेरे साथ ये सब हो रहा था उस वक्त मैं कॉलेज में नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ती थी। मैं सिर्फ 11वीं की स्टूडेंट थी। यह बहुत मुश्किल वक्त था क्योंकि मुझे मेरे परिवार का सपोर्ट नहीं मिला था। मेरी फैमिली मुझे ही दोष दे रही थी।’

पोर्न स्टार कहने लगे थे रिश्तेदार

उर्फी इसी इंटरव्यू में बताती हैं, ‘मेरे रिश्तेदार मुझे मेरे असली नाम से न बुलकार एडल्ट स्टार तक कहने लगे थे। वे मेरा बैंक अकाउंट चेक करना चाहते थे, उन्हें लगता था कि इसमें करोड़ों रुपये होंगे। मेरे पिता ने मुझे 2 सालों तक मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया। लोग मेरे बारे में बहुत गंदी बातें करते थे। यहां तक कि मुझे मेरा नाम तक याद नहीं रहा। मैं यही दुआ करती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और लड़की के साथ न हो।’

Related Articles

Back to top button