ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
मध्यप्रदेश

घोड़ाडोंगरी बिजली वितरण केन्द्र के सहायक राजस्व अधिकारी निलंबित

भोपाल : मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के बैतूल वृत्त के वितरण केन्द्र घोड़ाडोंगरी में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी श्री दशरथ दरवाई द्वारा राजस्व संग्रह राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं करने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय उपसंभाग आमला नगर जोन किया गया है। राशि का गबन होना प्राथमिक जाँच में सही पाया गया है। श्री दशरथ दरवाई के विरूद्ध थाना रानीपुर बैतूल में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही कर दी गई है।

गौरतलब है कि बैतूल वृत्त के घोड़ाडोंगरी वितरण केन्द्र में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी श्री दशरथ दरवाई द्वारा कंपनी के राजस्व संग्रह का कार्य किया जा रहा था। राजस्व संग्रह के दौरान श्री दरवाई द्वारा विद्युत उपभोक्ता से प्राप्त राशि 6 हजार 968 रूपये कंपनी के खाते में जमा नहीं कर स्वयं रख ली गई थी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने गलत तरीके से काम करने वाले कार्मिकों और आर्थिक अनियमितता एवं उपभोक्ता सेवाओं को लेकर कोताही बरतने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में भृष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।

Related Articles

Back to top button