ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन मिलेगी 11वीं किस्त की रकम, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही पीएम किसान की 11वीं किस्त (PM Kisan 11th Installment Released) जारी करने वाले हैं. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर किसानों के लिए बड़ी बात भी कही है.

PM Kisan 11th Installment Update: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. पीएम मोदी जल्दी ही पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त (PM Kisan 11th Installment Released) जारी करने वाले हैं. दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर किसानों के लिए बड़ी बात भी कही है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है. ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं.’

कब आएगा 11वीं किस्त का पैसा?

पीएम किसान की अगली किस्त जल्दी ही आने वाली है. दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है. वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से इस महीने के लास्ट तक किसानों के खाते में पीएम किसान की 11वीं किस्त आ सकती है.

अपडेट करा लें अपना आवेदन

– पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी उसे सुलझा लें.– इसके लिए आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर या मेल आईडी पर मेल कर समाधान करवा सकते हैं.– पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है.– ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं.– अगर आपने अब तक आवेदन न किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें.

अपनी किस्‍त का स्‍टेटस ऐसे करें चेक

1. किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.2. अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें.3. अब बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.6. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Related Articles

Back to top button