Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

आजादी के अमृत महोत्सव पर एबीवीपी का आयोजन

जबलपुर । स्वतंत्रता के ७५ वर्ष (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर के द्वारा ढाई हजार फिट लम्बी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ८०० से अधिक छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा की दिव्यता को बनाने हेतु अपनी सहभागिता दर्ज कराई, यह तिरंगा यात्रा सेंट अलोयसियस कॉलेज से प्रारंभ होकर सदर बाज़ार का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक चौक, सदर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संपन्न हुई। परिषद के महानगर मंत्री माखन शर्मा ने बताया की जबलपुर के अनेक महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी एवं समाज के विभिन्न लोगों, व्यापारियों, संगठनो, प्रतिनिधियों के द्वारा तिरंगा यात्रा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसे देखकर समस्त विद्यार्थियों में उत्साह और बढ़ गया। यह तिरंगा यात्रा कुल २५०० फिट लम्बे तिरंगे की थी जो की सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से केंट क्षेत्र गूंज उठा व सभी रहवासियों ने इस आयोजन को सराहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, सुमन यादव,माखन शर्मा, सिद्धार्थ गोंटिया,सर्वम राठौड़, आशुतोष गोडबोले, ऐश्वर्य सिंह, पवित्र जैन, भक्ति गर्ग, श्वेता राय, अनमोल मिश्रा, प्रांशुल सोनकर, अर्पण जैन, जानवी पंजवानी, आयुष सोनकर, मनवीर सिंह, मयूर दत्त, वरुण नावलेकर, आर्या सिंह, ऐलन जॉर्ज, चिन्मय जोशी, रुपम जैन, शुभम सोम, अंश उपाध्याय एवं बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विभिन्न संगठनों ने किए भव्य स्वागत………….
अभाविप की तिरंगा यात्रा का स्वागत हिंदू सेवा परिषद, खालसा स्कूल, सिख समाज, सदर व्यापारी संघ, सुंदर अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राहुल कपूर, गप्पू पाजी एवं समाज के विभिन्न लोगों, व्यापारियों, संगठनो, प्रतिनिधियों द्वारा मंच लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसे देखकर समस्त विद्यार्थियों में उत्साह और बढ़ गया।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें