ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
व्यापार

500 रुपये के नोट को लेकर आई बड़ी जानकारी! जल्दी से चेक कर लें कहीं आपके पास भी तो नहीं है ये वाला नोट

500 Rupees Note: आज 500 रुपये के नोट (500 Rupees Note) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि अगर आपके पास भी इस तरह का 500 रुपये का नोट है तो आप सतर्क हो जाएं.

500 Rupees Note: देशभर में हुई नोटबंदी के बाद से फेक करेंसी (Currency News) और नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. आज 500 रुपये के नोट (500 Rupees Note) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि अगर आपके पास भी इस तरह का 500 रुपये का नोट है तो आप सतर्क हो जाएं. आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में किस तरह के नोट की बात की जा रही है.

वायरल हो रहा वीडियोसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें 500 रुपये के दो नोटों में अंतर बताया जा रहा है. इस वीडियों में एक सही नोट दिखा गया है और एक नोट को नकली बताए जा रहा है. इस वीडियो के बारे में पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है, जिसमें इसकी सच्चाई के बारे में बताया गया है.

PIB ने किया ट्वीटPIB ने अपने ऑफिशियल ट्वीट पर लिखा है कि एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि 500 रुपये का वह नोट नकली है जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास ना होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है.

एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि ₹500 का वह नोट नकली है जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास ना होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है।#PIBFactCheck ➡️यह दावा #फ़र्ज़ी है। ➡️@RBI के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं। 🔗https://t.co/DuRgmRJxiN pic.twitter.com/AEGQfCM8kZ— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 11, 2022
दोनों तरह के नोट हैं मान्यपीआईबी ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, दोनों ही तरह के 500 रुपये के नोट मान्य है. आप इस तरह की किसी भी फेक खबर के चक्कर में न पड़े. पीआईबी ने इस वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है.

आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेकअगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

Related Articles

Back to top button