ब्रेकिंग
Uchana News: उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; ACB हिसार की बड़ी कार्... Haryana Roadways News: परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान; रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा म्यूचुअल ट्र... Immigration Fraud Alert: विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी; एडवोकेट वासु रंजन ने की 'विशेष हेल्प सेल'... Haryana Politics: धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी के खिलाफ अभय चौटाला का मोर्चा; CM सैनी को पत्र लिखकर की आद... Faridkot Assault Case: गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने किया हमला; कीमती सामान लूटने और वाहनों क... Punjab Congress News: अंगद सिंह बने पंजाब कांग्रेस OBC विभाग के नए चेयरमैन; हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मे... Vande Bharat Express News: कटरा-अमृतसर वंदे भारत का बदला रूट; अब बटाला-गुरदासपुर होकर चलेगी ट्रेन, 4... Ferozepur Crime News: फिरोजपुर में तलवार की नोक पर बड़ी लूट; नकाबपोश लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल औ... Ludhiana Crime News: मॉडल टाउन में घर में घुसकर गुंडागर्दी; बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़, वाहनों को भी ... Moga Crime News: मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 100 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ महिला तस्कर गि...
उत्तरप्रदेश

प्रदेश सरकार के कब्जामुक्ति एवं गौवंश संरक्षण अभियान बने एक-दूसरे के पूरकःखण्ड़ेलवाल

अलीगढ़ । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिये अभियान चलाकर एक ओर जहां जनमानस को इस पुनीत कार्य से जोड़ा जा रहा है वहीं किसानों को आवारा एवं निराश्रित जानवरों से उनकी फसलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश सरकार के अभियान एवं योजनाएं एक-दूसरे से कनेक्टेड रहतीं हैं जिससे आमजनमास को धरातल पर त्वरित लाभ प्राप्त होता है। ऐसी ही एक मुहिम फिर से प्रदेश सरकार के पुनर्गठन के बाद ग्राम पंचायतों की सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को हटाने की शुरू हुई जिसका लाभ अब जनसामान्य को मिलने भी लगा है।
उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की कब्जामुक्त अभियान से ग्राम पंचायतों में खाली हुई चारागाह की जमीनों को गौसेवा के लिये उपयोग में लाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के कब्जामुक्ति एवं गौवंश संरक्षण अभियान एक-दूसरे के पूरक बन गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत नगला सरताज एवं जैतपुर में चरागाह की भूमि पर गौसेवा के लिये दिया गया है। इसी प्रकार ब्लॉक इगलास के ग्राम सिकुर्रा, विकासखंड धनीपुर ग्राम बहरामपुर, ब्लॉक चण्डौस के ग्राम पंचायत वीरपुरा, विकासखंड अतरौली के ग्राम पंचायत ककैथल, ब्लॉक टप्पल की ग्राम पंचायत वैना, ब्लॉक लोधा की ग्राम पंचायत धुनाई एवं खेड़ा खुशखबर, विकास खण्ड गोंडा के ग्राम मानसुजान, विकासखंड बिजौली के ग्राम पंचायत पाली मुकीमपुर, विकासखंड गंगीरी की ग्राम पंचायत छर्रा रफातपुर में चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए उनका उपयोग गौवंशो के लिये चारा उगाने एवं अन्य कार्यों के लिये किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button