ब्रेकिंग
Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि... Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गं... Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प... Neymar News: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडि... Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम
लाइफ स्टाइल

आंवले का सेवन करने से बेमिसाल फायदे

विटामिन-सी से भरपूर आंवला, हर मौसम में लाभदायक होता है। विटामिन Cके साथ-साथ आंवला में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवले को कई तरह से अपनी हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप इसे कच्चा खा सकते, आंवले की जैम या कैंडी बना सकते हैं, आंवले का मुरब्बा या फिर आचार के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी – शरीर को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने में इम्यूनिटी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह कोल्ड, कफ के अलावा शरीर में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

आयरन से भरपूर – आंवले को विटामिन सी के साथ-साथ आयरन का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अगर आप शरीर में आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको आंवले के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। यह खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को रखे कंट्रोल – नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को सुचारू रूप से काम करने में भी मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद – आंवला जूस त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह चेहरे से दाग-धब्बे दूर करता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप आंवले का जूस पी सकते हैं या रूई की मदद से चेहरे पर लगा भी सकते हैं।

काले और मजबूत बालों के लिए – बालों के लिए आंवला एक दवा की तरह काम करता है। सफेद बालों को काला करने में आंवला कारगर है। इसके लिए रोजाना आंवले का जूस पिएं या फिर नारियल तेल में आंवले को काटकर डाल दें और सुबह लगा लें।

आंखों की रोशनी के लिए – आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी आंवला मदद करता है। आंखों में खुजली और पानी आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला जूस ले सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार – आंवले का जूस वजन घटाने में भी सहायक है। यह चर्बी को गलाने में मदद करता है जिससे वजन कम होता है। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस लेने से वजन घटाया जा सकता है। यह शरीर को डीटॉक्स करने के साथ-साथ विषैले पदार्थों को भी रुकने नहीं देता।

Related Articles

Back to top button