ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
विदेश

फ्रांस के प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमित, बेल्जियम के पीएम हुए क्वारंटाइन, जानिए किन देशों में बढ़ रहा संक्रमण

पेरिस। फ्रांस के प्रधानमंत्री जेआन कास्टेक्स पड़ोसी देश बेल्जियम से लौटने के बाद कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए गए हैं। रायटर के मुताबिक, उनके पाजिटिव पाए जाने के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेग्जेंडर डी क्रू क्वारंटाइन हो गए हैं।

ब्रुसेल्स में बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक में हिस्सा लेकर लौटने के बाद हुई जांच में सोमवार को कास्टेक्स की एक बेटी भी पाजिटिव पाई गई है। फ्रांस के प्रधानमंत्री और दो जांच कराए जिसमें पाजिटिव पाए गए हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा है कि डे क्रू मंगलवार को जांच कराएंगे और परिणाम सामने आने तक वह सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगे।

रूस में 35 हजार से ज्यादा आए कोरोना के नए मामले

फ्रांस में 75 फीसद आबादी का टीकाकरण हो चुका है। हाल के सप्ताह में देशव्यापी स्तर पर संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती और मौतों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। रूस में कोरोना के मामलों में अभी भी बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों के अंदर रूस में कोरोना के 35 हजार से ज्यादा (35,681) नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना के चलते ब्राजील में 123 की मौत

वहीं, पिछले 24 घंटों के अंदर ब्राजील में 2,594 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 123 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। ब्राजील में जैसे-जैसे टीकाकरण कार्यक्रम बढ़ रहा है कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ भी गिर रहा है। पिछले 14-दिनों के औसत में मरने वालों का आंकड़ा 230 प्रति दिन हो गया है। मौतों का यह ग्राफ पिछले साल अप्रैल के बाद से सबसे कम है। इस साल अप्रैल में महामारी के चरम पर एक दिन में लगभग 3,000 लोगों की मौत हुई थी।

बता दें कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए आस्टि्रया में सोमवार से चौथी बार लाकडाउन लगाना पड़ा। इसके साथ ही वह कोविड टीकाकरण की शुरुआत के बाद लाकडाउन लगाने वाला यूरोप का पहला देश बन गया। सरकार ने एक फरवरी से टीकाकरण अनिवार्य करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button