ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

चीन के एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, 100 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

पीपुल्स डेली ने एयरलाइन्स के हवाले से बताया है कि सभी 113 पैसेंजर्स और 9 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जिन लोगों को मामूल रूप से चोटें आई थी उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

Plane Catches Fire: चीन के चोंगकिंग एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह तिब्बत एयरलाइन्स के विमान में आग लग गई. सरकारी मीडिया ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स को इस घटना में चोट भी आई है. सरकारी बॉडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि चोंगकिंग से ल्हासा जाने वाली फ्लाइट का चोंगकिंग जियांगबेई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लग गई.

पीपुल्स डेली ने एयरलाइन्स के हवाले से बताया है कि सभी 113 पैसेंजर्स और 9 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जिन लोगों को मामूल रूप से चोटें आई थी उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि रनवे पर खड़े विमान में आग के बाद तेजी के साथ आसमान में धुआं निकल रहा है. राहत दल की तरफ से विमान पर पानी डाला जा रहा है और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

एयरलाइन्स ने बताया कि जिस वक्त विमान दक्षिण-पश्चिम शहर चोंगकिंग से तिब्बत के न्यांगची जा रहा था उस समय क्रू को शक हुआ और उन्होंने विमान को टेकऑफ करने से रोक दिया. इसके बाद रनवे पर विमान में आग की लपटें दिखाई दीं. तिब्बत एयरलाइन्स ने बयान जारी कर बताया- सभी पैसेंजर्स और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घायल पैसेंजर्स को मामूली रूप से चोटें आई हैं और उन्हें असपताल में इलाज के लिए भेजा जा चुका है.

यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब इससे पहले कुनमिंग से गुआंगझोऊ जा रही चाइना ईस्टर्न फ्लाइट में मार्च के महीने में पहाड़ी इलाके में करीब 29 हजार फीट की ऊंचाई पर आग लग गई थी, इसमें सवार 132 लोग मारे गए थे. इसे चीन के 30 वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ा हादसा माना गया. उसकी कुछ खास वजह नहीं बताई गई थी. उस विमान से दो ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अमेरिका में उसका विश्लेषण किया जा रहा है ताकि चाइना ईस्टर्न फ्लाइट में हुए उस हादसे की मिस्ट्री का राज खुल सके.

Related Articles

Back to top button