ब्रेकिंग
फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में...
उत्तरप्रदेश

राज ठाकरे अयोध्या नहीं, यूपी की धरती को भी छू नहीं पाएंगे : सांसद 

लखनऊ। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलकर साफ शब्दों में कहा है कि राज ठाकरे अयोध्या नहीं, उत्तर प्रदेश की धरती को भी छू नहीं पाएंगे। दरअसल, भाजपा सांसद ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के खिलाफ पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा सांसद ने ऐलान किया है कि राज ठाकरे अयोध्या नहीं, उत्तर प्रदेश की धरती को नहीं छू पाएंगे। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पूरा रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदू धर्म कहता है कि अगर हमने पिछले जन्म में कोई पाप किया है,तब उस पाप को काटे बिना कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन राज ठाकरे ने इसी जन्म में पाप किया है।
दरअसल, भाजपा सांसद की मांग है कि राज ठाकरे अपनी टिप्पणियों को लेकर उत्तर भारतीयों से पहले माफी मांगें। इसी बीच उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में प्रेसवार्ता करूंगा, जहां पर पीड़ितों को लेकर आऊंगा। यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि मेरा अपना कार्यक्रम है। यह उत्तर भारतीयों का कार्यक्रम है। राज ठाकरे ने हमारे लोगों को मारा है।
इस बीच भाजपा सांसद ने ट्वीट किया कि 5 लाख उत्तर भारतीय 5 जून को अयोध्या पहुंचकर पवित्र सरयू नदी के तट पर अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने वाले हैं। रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी सहित अयोध्या के सभी मंदिरों में दर्शन करके पूज्य संतों से आशिर्वाद लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के लिए अयोध्या और फैज़ाबाद के सभी होटल और धर्मशाला के मालिकों ने उत्तर भारतीयों के लिए अपने किराए और भोजन के टैरिफ में 50 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है।

Related Articles

Back to top button