ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर महाधिवक्ता कार्यालय के नवनिर्मित द्वितीय तल का किया लोकार्पण

रायपुर : कार्यालय के द्वितीय तल का निर्माण लगभग 1.65 करोड़ रूपए की लागत से किया गया हैमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर स्थित महाधिवक्ता कार्यालय के नवनिर्मित द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस कार्यालय भवन के द्वितीय तल का निर्माण 1 करोड़ 65 लाख 86 हजार रूपए की लागत से पूर्ण किया गया है।

महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर से छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल श्री सतीश चंद्र वर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री अमृतो महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर से छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल श्री सतीश चंद्र वर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री अमृतो दास, श्री सुनील ओटवानी, श्री चन्द्रेश श्रीवास्तव, श्रीमती मीना शास्त्री और श्री राघवेन्द्र प्रधान सहित विधि अधिकारी तथा कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेे।

मुख्यमंत्री ने कार्यालय के द्वितीय तल के लोकार्पण के अवसर पर महाधिवक्ता सहित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नए निर्माण के पूरा हो जाने से महाधिवक्ता कार्यालय में अधिक व्यवस्थित और सुविधापूर्ण तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। इस कार्यालय का कार्य तेजी से और सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता कार्यालय के भवन विस्तार के साथ-साथ महाधिवक्ता कार्यालय के काम-काज का डिजिटाइजेशन करने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि डिजिटाईजेशन करने से शासन के संबंधित विभागों को उसी दिन वाद आदि के संबंध में जानकारियां मिल जाती हैं। इससे विभागीय अधिकारियों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है। श्री बघेल ने भविष्य में भी महाधिवक्ता कार्यालय की आवश्यकता के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द्र वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय भवन के द्वितीय तल के निर्माण तथा आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button