ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
व्यापार

नतीजे के अगले दिन शेयरों में भारी बिकवाली, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे भाव

PNB Results: पीएनबी के तिमाही नतीजे आने के अगले ही दिन इसके शेयरों में भारी बिकवाली हुई और भाव 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गए.

PNB Results: देश के पहले स्वदेशी बैंक पीएनबी के तिमाही नतीजे आने के अगले ही दिन इसके शेयरों में भारी बिकवाली हुई और भाव 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गए. पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च 2022 में बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 66 फीसदी गिर गया. चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान बुधवार (11 मई) को हुआ था और आज (12 मई) को यह 11 फीसदी से अधिक टूटकर बीएसई पर 29.05 रुपये के भाव तक फिसल गया जो 52 हफ्ते का निचला स्तर है. बैंक ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है. चौथी तिमाही में बैंक का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 586 करोड़ रुपये से गिरकर 202 करोड़ रुपये रह गया.

इस साल 23 फीसदी टूट चुके हैं भाव

चौथी तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद आज पीएनबी के भाव 11 फीसदी टूट गए हैं लेकिन अगर इस साल 2022 की बात करें तो अब तक यह 23 फीसदी कमजोर हो चुका है. पिछले साल 26 अक्टूबर को इसके शेयर 47.60 रुपये के भाव पर थे यानी कि अभी यह 52 हफ्ते के रिकॉर्ड भाव से करीब 29 फीसदी डिस्काउंट पर है.

शेयरधारकों को डिविडेंड की सिफारिश

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि बोर्ड ने ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर 0.64 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है. इस प्रस्ताव पर बैंक के एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी. बैंक को चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 66 फीसदी कम 202 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट हुआ था. हालांकि पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो बैंक का मुनाफा 2021-22 में सालाना आधार पर 2022 करोड़ रुपये से 71 फीसदी बढ़कर 3457 करोड़ रुपये हो गया. चौथी तिमाही में बैंक की आय 21386 करोड़ रुपये से घटकर 21095 करोड़ रुपये रह गई और पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो आय 93 हजार करोड़ रुपये से घटकर 87 हजार करोड़ रुपये रह गई.

Related Articles

Back to top button