ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

500 रुपये के नोट के असली-नकली होने पर स्पष्टीकरण जारी 

नई दिल्‍ली । राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की फोटो की हरे रंग की पट्टी से निकटता से यह पता नहीं चलता है कि नोट असली है या नकली।  एक सोशल मीडिया पोस्‍ट करते हए आधिकारिक प्रेस सूचना ब्‍यूरो के Fact Check handle ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के सिग्‍नेचर की तुलना में फोटो के करीब हरी स्ट्रिप को दर्शाने वाले सभी नोट नकली हैं। ट्वीट में पीआईबी ने कहा है, ‘एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि 500 रूपये  का वह नोट नकली है जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है। यह दावा फ़र्ज़ी है।  रिजर्व बैंक के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं।’
ट्वीट में एक डॉक्‍युमेंट का लिंक भी दिया गया है जो 500 रुपये के नोट के विभिन्‍न पहलुओं के बार में विस्‍तार से जानकारी देता है।  यह डॉक्‍यूमेंट बताता है, “महात्‍मा गांधी (नई) सीरीज में पांच सौ रुपये के नोट रंग, आकार, थीम और डिजाइन में वर्तमान सीरीज से अलग हैं।  नए नोट का आकार 66mm x 150mm है।  नोटों का रंग ग्रे है और इसमें प्रमुख नई थीम भारतीय विरासत स्‍थल -लाल किला है।”

Related Articles

Back to top button