ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
व्यापार

बिना कुछ किए हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये

किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को की थी। यह बुजुर्ग किसानों के लिए पेंशन योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों को 60 साल की उम्र के बाद बिना कुछ किए 3000 रुपये प्रति महीना पेंशन मिलती रहेगी। सालाना आधार पर यह रकम 36000 रुपये होती है। लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाने की स्थिति में, उसके जीवनसाथी को परिवार पेंशन के रूप में 50% पेंशन मिलती है। पारिवारिक पेंशन सिर्फ पति या पत्नी को ही दी जाती है।योजना के तहत पेंशन के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के किसान ही आवेदन कर सकते हैं। 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले किसान ही योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।योजना के तहत किसानों को पहले हर महीने किस्तों में सरकार को भुगतान करना होता है। यह किस्तें 60 साल की उम्र तक हर महीने दी जाती हैं, जिनकी रकम 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक हो सकती है। फिर, जब आवेदक की उम्र 60 वर्ष हो जाती है तो वह पेंशन राशि का दावा कर सकता है।

Related Articles

Back to top button