ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

मनी प्लांट को इस दिशा में लगायें  

मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से धन और सुख-समृद्धि आती है लेकिन घर में मनी प्लांट रखने के दौरान कुछ बातों का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए, वरना मनी प्लांट का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे इस सकारात्मक पौधे का पूरा लाभ मिल पाए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उचित मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में पौधा लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
साथ ही माना जाता है कि घर में मनीप्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशा सबसे नकारात्मक प्रभाव वाली मानी गई है।
आग्नेय कोण का प्रतिनिधि शुक्र है, जो कि बेल और लता वाले पौधों का भी कारक है और ईशान कोण का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना गया है। बृहस्पति व शुक्र में शत्रु का संबंध होता है इसलिए जीवन में इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वैसे ही घर के बाहर मनीप्लांट कभी नहीं लगाना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट घर के अंदर किसी बोतल या गमले में लगा सकते है। साथ ही इस पर धूप नहीं पड़नी चाहिए।
मनी प्लांट हरा-भरा रहना चाहिए, इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ होता है। इसलिए खराब पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए।
मनी प्लांट को पानी में रखना चाहिए और हर सप्ताह इसके पानी को बदल देना चाहिए।
मनी प्लांट एक बेल है, इसलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट वास्तु दोष को बढ़ाता है।

Related Articles

Back to top button