ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

अपनी बिटिया के नाम पर खुलवाएं ये बड़े काम का खाता, सिर्फ 250 रुपये करें जमा करने पर ही मिलेंगे कई फायदे

Sukanya Samriddhi Yojana: क्या आप भी अपने बच्चों खासकर बिटिया के लिए निवेश के लायक कोई प्लान तलाश रहे हैं. इस प्लान की खबर पढ़िए, तलाश पूरी हो जाएगी.

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप भी अपनी बिटिया के भविष्य को आर्थिक तौर पर सुरक्षित रखने का सोच रहे हैं तो आप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ (SSY) में निवेश कर सकते हैं. इस योजना से आप अपनी बेटी का भविष्य संवार सकते हैं.

ये भी पढ़ें– Bajaj Finserv: खुशखबरी ! बजाज फाइनेंस ने बढ़ाईं डिपॉजिट पर ब्याज दरें, जानिए अब कितना मिलेगा FD पर इंटरेस्ट

सीधे शब्दों में कहें तो इस योजना में निवेश करने से आपकी लाडली 21 साल की उम्र में लाखों रूपये की मालकिन होगी. आइए आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं.

यह एक ऐसी योजना है जहां पर आप अपनी बेटी के नाम सिर्फ 250 रूपये महीना जमा करके आप अपनी बेटी के भविष्य को उज्जवल बनाने की व्यवस्थ है. इस योजना में अधिकतम  1.5 लाख रुपए सालाना तक जमा कर सकते हैं.

निवेश पर मोटा ब्याज

इस योजना के मुताबिक आपकी बेटी जब अधिकतम 10 साल की हो तब इसमें पैसा जमा करना शुरू कर दें और उसकी उम्र 21 साल पहुंचने पर मैच्योरिटी अमाउंट मिल जाता है. इस तरह से आप कम पैसा निवेश करके अच्छी खासी रकम बचा सकते हैं.

हम आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि बैंक अकाउंट, एफडी और पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दरें पिछले कुछ दिनों में घट गई हैं.

कहां मिल रहा है कितना ब्याज

मौजूदा समय में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर जहां औसतन 4.5 से 5.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है, NSC पर 6.8 प्रतिशत और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं बिटिया वाली इस सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. ऐसे में सुकन्या समृद्धि योजना अन्य योजनाओं की तुलना में कहीं बेहतर साबित हो रही है.

अगर आप इस योजना के तहत अपना अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए आपको अपनी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र जमा करना होगा. सबसे खास बात ये है कि इस योजना में निवेश की गई रकम पर टैक्स छूट भी मिलती है.

Related Articles

Back to top button