ब्रेकिंग
🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप
व्यापार

रेल यात्र‍ियों के ल‍िए सबसे बड़ी खबर, IRCTC ने बदल द‍िया ट‍िकट बुक‍िंग का न‍ियम

Indian Railways : अगर आपने भी अपने आईआरसीटीसी एप या अकाउंट के माध्‍यम से लंबे समय से ट्रेन का ट‍िकट बुक नहीं कराया है तो पहले इस खबर को पढ़ लीज‍िए. आईआरसीटीसी की तरफ से ट‍िकट बुक‍िंंग के न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है.

Indian Railways IRCTC Ticket Booking Rules : अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं और इसके ल‍िए ऑनलाइन ट‍िकट बुक कराते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. दरअसल, आईआरसीटी की तरफ से एप और वेबसाइट के जर‍िये ट‍िकट बुक कराने के न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है. नया न‍ियम लागू होने के बाद करोड़ों यूजर्स को अपना अकाउंट वेर‍िफाई कराना होगा.

मोबाइल और ई-मेल आईडी का वेर‍िफ‍िकेशन जरूरी

इंड‍ियन रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटी (IRCTC) की तरफ से जारी क‍िए गए न‍ियम के अनुसार यूजर्स को ट‍िकट बुक कराने से पहले मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का वेर‍िफ‍िकेशन कराना जरूरी होगा. अब ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर वेर‍िफ‍िकेशन के ब‍िना अब ऑनलाइन ट‍िकट बुक नहीं क‍िया जा सकेगा.

ऐसे यात्र‍ियों के ल‍िए लागू होगा यह बदलाव

यह बदलाव उन यात्र‍ियों के ल‍िए लागू होगा, ज‍िन्‍होंने कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक (लंबे समय से) एप या वेबसाइट के जर‍िये ट‍िकट बुक नहीं कराया है. अगर आपने भी लंबे समय से ट‍िकट नहीं कराया है तो पहले वेर‍िफ‍िकेशन प्रोसेस पूरा कर लें, यह काफी स‍िंपल है. इसे करने से आपको ट‍िकट कराने में क‍िसी तरह की द‍िक्‍कत नहीं आएगी.

कैसे कराएं मोबाइल नंबर और ई-मेल का वेर‍िफ‍िकेशन

आईआरसीटीसी (IRCTC) के एप या वेबसाइट पर जाएं और वेर‍िफ‍िकेशन व‍िंडो पर क्‍ल‍िक करें.यहां आप अपना रज‍िस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर दें.दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद वेर‍िफाई बटन पर क्‍ल‍िक करें.वेर‍िफाई पर क्‍ल‍िक करने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके मोबाइल नंबर वेर‍िफाई करें.इसी तरह ई-मेल आईडी पर आए कोड को दर्ज करने के बाद आपकी मेल आईडी वेर‍िफाई हो जाएगी.अब आप अपने अकाउंट से क‍िसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन ट‍िकट बुक‍िंग करा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button