ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
व्यापार

कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, चेक करें आपके शहर में अब कितना पहुंचा दाम?

सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए, लेकिन आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के दाम 102 डॉलर के आसपास हैं, जिससे कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव भी नहीं रहा. एक महीने से ज्‍यादा समय से तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्‍ली. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं और आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. दिल्‍ली में पेट्रोल 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से भी महंगा बिक रहा है.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे. आज सुबह ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, जिससे कंपनियों पर भी कीमतें बढ़ाने का दबाव नहीं रहा. आखिरी बार 6 अप्रैल को तेल कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button