ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
छत्तीसगढ़

542 हमर पारा हमर क्लीनिक लगाकर 9267 लोगों को लाभांवित किया गया

जशपुरनगर :  ईश्वरी भगत को पारा टोला में ही क्लीनिक लगने से समय की बचत के साथ निःशुल्क दवाईयां भी मिल रही हैस्वास्थ्य विभाग के द्वारा पारा, टोला, मोहल्ला में सप्ताह में एक दिन लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में हमर पारा हमर क्लीनिक” योजना का प्रारंभ किया गया है। मई माह प्रथम सप्ताह में कुल 542 क्लीनिक का आयोजन कर 9267 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक औषधि वितरित किया गया।
योजना के तहत् विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम बनगांव के जंगलटोली मुहल्ला में गुरूवार को हमर पारा हमर क्लीनिक लगाया गया। जिसमें श्रीमती ईश्वरी भगत उम्र 32 वर्ष को भी लाभान्वित किया गया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे पारा में प्रत्येक गुरूवार को हमर पारा हमर क्लीनिक लगाया जाता है। इस गुरूवार को भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री नीलाम्बर साय एवं संगीता सिंह के द्वारा क्लीनिक लगाया गया। जिसमें लोगों को ब्लड प्रेशर, शुगर का जांच किया गया और उन्हें हाथ पैर में दर्द होने से जांच करके दवाईयां दी गई। पारा टोला में ही प्रत्येक सप्ताह क्लीनिक लगने से लोगों समय की बचत हो रही है काम की अधिकता से छोटी-छोटी स्वास्थ्यगत परेशानियों के लिये अस्पताल नहीं जा पाते थे। अब आसानी से ईलाज हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि पारा के अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवाईयां प्राप्त कर रहे है यह योजना दूर-दराज में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Related Articles

Back to top button