ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

लोकसभा चुनावों को लेकर BJP ने शुरू की तैयारी, जून में चलेगा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अभियान

Lok Sabha Chunav, Lok Sabha Elections, PM narendra Modi: बीजेपी ने 6 से 8 जून तक अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत बीजेपी अल्पसंख्यक कॉलोनियों खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य कॉलोनी में केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी देगी.

नई दिल्ली: बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर अभी से अपनी तैयारी और रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसके लिए बीजेपी ने अपने कोर वोटरों के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय (Minority Community) खास तौर पर मुस्लिम वोट को अपने पाले में करने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी ने एक खास प्लान तैयार किया है. बीजेपी सबका साथ सबका विकास के समावेशी फॉर्मूले को पूरी तरह से लागू करना चाहती है.

6 से 8 जून तक चलेगा विशेष अभियानबीजेपी ने अगले महीने की 6 तारीख से लेकर के 8 तारीख तक अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत बीजेपी अल्पसंख्यक कॉलोनियों खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य कॉलोनियों में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देगी. सरकार के अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी विशेष तौर पर बताया जाएगा.

बीजेपी शासित राज्य के सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी इसमें बताया जाएगा साथ ही साथ गैर बीजेपी शासित राज्यों में उन सरकार की नाकामियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. मोदी सरकार द्वारा हज कोटे को बढ़ाए जाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही साथ विभिन्न अल्पसंख्यक वर्ग जिसमें बुद्धिजीवी युवा महिलाएं आदि शामिल हैं उनके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक और हलाला के बारे में सरकार के फैसले और उसके फायदे के बारे में भी बताया जाएगा. मुस्लिम महिलाओं के साथ संवाद में बीजेपी के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही साथ अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार के हुनर हाट और इसके फायदे के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

बूथ को मजबूत करने की तैयारीपिछले दिनों बीजेपी ने देश भर में अपने कमजोर लगभग 72 हजार बूथ के लिए विशेष रणनीति बनानी शुरू की. इनमें से एक तिहाई से अधिक बूथ अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथ है. इसके लिए बीजेपी अलग से रणनीति बना रही है.

Related Articles

Back to top button