ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
धार्मिक

मामूली सी फिटकरी की फटकार से हल होगी बड़ी से बड़ी परेशानी, बस करें ये आसान काम

वास्तु शास्त्र में नेगेटिविटी को दूर करके जीवन में पॉजिटिविटी बनाए रखने के उपाय बताए जाते हैं. यह विज्ञान सिर्फ दिशा के आधार पर ही जीवन में सकारात्मकता लाने के बारे में नहीं बताता बल्कि इसमें कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में भी बताया जाता है जिन्हें घर में रखने या इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि आती है.

ऐसी ही एक वस्तु है फिटकरी. ये वस्तु अधिकतर लोगों के घरों में होती है बाजार में भी ये आसानी से मिल जाती है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कैसे आप फिटकरी का इस्तेमाल करके अपनी सोई हुई किस्मत जगा सकते हैं.

– यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो एक कांच की कटोरी लें उसमें फिटकरी रखकर उसे घर के किसी कोने में रख दें. ध्यान रखें इसे ऐसे स्थान पर ही रखें जहां किसी की जल्दी से नजर नहीं पड़ती हो. मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है.

– जिन लोगों को अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है उन्हें अपने घर के खिड़की या दरवाजे के सामने एक कांच की कटोरी में फिटकरी के कुछ दाने डालकर रख देने चाहिए. कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है.

– अगर आपको लगता है कि आपके घर परिवार को किसी की बार-बार नजर लग जाती है तो ऐसे में आप काले कपड़े में फिटकरी बांधकर उसे घर के मुख्य द्वार या उसके सामने लटका सकते हैं. अगर बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है तो आप अपने ऑफिस या दुकान के बाहर ऐसा कर सकते हैं. इससे नजर दोष से मुक्ति मिलती है.

– अगर घर में प्रतिदिन फिटकरी डालकर पोछा लगाया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है.

– कर्ज मुक्ति के लिए पान के पत्तो पर फिटकरी सिंदूर लगाएं उन पत्तों को धागे से बांध दें. फिर बुधवार की सुबह इन पत्तों को पीपल के पेड़ की जड़ में दबा दें. मान्यता है ऐसा करने से बहुत जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button