ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
व्यापार

कल के बाद लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, मई में कुल 11 छुट्टियां

इस शनिवार से बैंकों का तीन दिन का एक लम्बा वीकेंड शुरू होने वाला है. 16 मई (सोमवार) को बुध पूर्णिमा की छुट्टी है. उससे एक दिन पहले रविवार को वैसे ही बैंकों का ऑफ रहता है. रविवार से पहले 14 मई को दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे.

नई दिल्ली. इस शनिवार से बैंकों का तीन दिन का एक लम्बा वीकेंड शुरू होने वाला है. मई के महीने में बैंकों को कुल 11 छुट्टियां मिल रही हैं. लगभग आधा महीना बीत चुका है और आधा अभी बाकी है. तो इस शनिवार से 3 दिन के लिए बैंक क्यों बंद रहेंगे, जान लेना जरूरी है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारत के कई हिस्सों में 16 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन (सोमवार को) बुध पूर्णिमा के लिए छुट्टी दी गई है. उससे एक दिन पहले रविवार को वैसे ही बैंकों का ऑफ रहता है. रविवार से पहले 14 मई को दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे. बैंकों में रविवार की तो हमेशा छुट्टी रहती ही है, लेकिन हर शनिवार की छुट्टी नहीं होती है. बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम होता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

आरबीआई जारी करता है सर्कुलरहर महीने आने वाली छुट्टियों का ब्यौरा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा प्रत्येक महीने जारी किया जाता है. मई में पड़ने वाली छुट्टियों को तीन भागों में बांटा गया था. पहला- हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Holiday under Negotiable Instruments Act), दूसरा- हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे (Holiday under Negotiable Instruments Act and Real Time Gross Settlement Holiday), और तीसरा- बैंक के अकाउंट्स क्लोजिंग (Banks’ Closing of Accounts).

इन महीने कुल 11 छुट्टियों का ब्यौराइस महीने हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 4 छुट्टियां दी गई हैं. कुल 11 छुट्टियों में से 5 छुट्टियों का इस्तेमाल किया जा चुका है. इनमें 1 मई (रविवार), 2 मई (ईद-उल-फित्र), 3 मई (भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद उल फित्र)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीया), 8 मई (रविवार), और 9 मई (रविंद्रनाथ टैगोर जयंती). अब रविवारों को मिलाकर कुछ 6 छुट्टियां और हैं. 14 से 16 मई तक तीन की लगातार छुट्टियों के बाद 22 मई को रविवार है. उसके बाद 28 और 29 की क्रमश: चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं.

Related Articles

Back to top button