ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

सराहनीय कार्य: सफर के दौरान अचानक खत्म हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर, रेलवे ने बाजार से खरीदकर कैंसर से पीड़ित मरीज को दिया सिलेंडर

सतना। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने सतना रेलवे स्टेशन में कैंसर से पीड़ित एक महिला की जान बचा ली। दरअसल, कैंसर पीड़ित महिला का सफर के दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रेन के अंदर खत्म हो गया था, जिससे उसकी सांसें उखड़ने लगी।, लेकिन ऐन मौके पर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नया ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रेन के कोच में पहुंचाकर महिला की जान बचा ली।

गुरुवार को दोपहर जबलपुर से लोकमान्य तिलक–पाटलीपुत्र सुपरफास्ट जैसे ही रफ्तार पकड़ी, तभी इस ट्रेन के एसी-टू टायर में सफर कर रही 42 वर्षीय कैंसर पीड़ित यात्री संचिता की सांसें उखड़ने लगी। कैंसर से पीड़ित इस महिला को परिजन मुंबई से इलाज कराकर घर पाटलीपुत्र बिहार लेकर जा रहे थे, लेकिन सफर के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। जिसके बाद महिला के परिजनों ने ट्रेन के कंडक्टर से संपर्क कर मेडिकल सहायता मांगी। कंडक्टर ने तुरंत जबलपुर कंट्रोल रूम और अधिकारियों को इस विषय में जानकारी दी। जिसके बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने तुरंत सतना के स्टेशन मैनेजर वाणिज्य अवध गोपाल मिश्रा को निर्देशित किया कि ट्रेन के सतना पहुंचने से पहले नया ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सक के साथ कैंसर पीड़ित महिला को अटेंड किया जाए।

अधिकारियों के निर्देश पर सतना में रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत बाजार से खरीदकर ऑक्सीजन सिलेंडर लाए और रेलवे के डॉ. एस सतीश ने जांच करके नए सिलेंडर को लगाकर महिला को ऑक्सीजन सप्लाई की, जिससे उसकी जान बच गई। रेलवे के इस प्रशंसनीय कार्य पर वातानुकूलित कोच के सभी यात्रियों ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button