ब्रेकिंग
Student Suicide Giridih: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जां... JSSC CGL Paper Leak Update: प्रिंटिंग एजेंसी से जुड़ा था अभ्यर्थी राहुल, सीआईडी जांच में कई बड़े खुल... Ranchi Land Scam Update: फर्जी कागजात और अवैध बिक्री के मामले में एसीबी का शिकंजा, पूछताछ जारी Dhanbad Durga Puja 2026: जिला प्रशासन की सख्त तैयारी, पंडालों के लिए एनओसी और डीजे पर पूरी तरह प्रति... PM Modi 25 Glorious Years: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, देश भर के दिग्गजों ने दी शुभकामनाए... India Alliance Protest: बिना अनुमति प्रवेश और धरने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज, इमरान मसूद... Delhi Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में कई रास्तों पर प्रतिबंध, इन मार्गों... Ranchi Municipal Corporation: पेड़ों की छंटाई और पथ-बत्ती मरम्मत के लिए खरीदी गईं आधुनिक मशीनें, जयप... Ujjain Latest News: आरएसएस प्रचारक विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नम आंखो... Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ...
छत्तीसगढ़

बालकनी में रखे गैस सिलेंडर में हुआ धमाका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्‍त होकर नीचे गिर गई। वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलवा बिखर गया। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने बाहर निकाया गया। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्‍त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए। बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमाका हुआ है। उन्‍होंने तुरंत घर के सभी सदस्‍यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button