ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
खेल

प्लेआफ के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी आरसीबी

आरसीबी ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे लगता है कि उसने अपना उचित संयोजन तलाश कर लिया है। विराट कोहली को छोड़कर आरसीबी के सभी बल्लेबाज शानदार फार्म में हैं। रजत पाटीदार और महिपाल लोमरोर भी कप्तान फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक की तरह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली के लिए अभी तक आइपीएल सत्र अच्छा नहीं रहा है, लेकिन वह पंजाब के खिलाफ इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे।आरसीबी के गेंदबाज भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें शानदार फार्म में चल रहे जोश हेजलवुड और विश्वसनीय हर्षल पटेल शामिल हैं। मुहम्मद सिराज अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं हैं, लेकिन टीम उन पर महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकती है। मैक्सवेल अपनी आफ स्पिन से पावरप्ले और बीच के ओवरों में उपयोगी साबित हुए हैं, जबकि वानिंदु हसरंगा ने अब तक 21 विकेट चटकाए हैं, जिनमें एक मैच में पांच विकेट भी शामिल हैं। आरसीबी यदि पंजाब को हरा देती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, हालांकि 18 अंक प्लेआफ में पहुंचने के लिए सुरक्षित अंक माने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button