ब्रेकिंग
तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ...
मनोरंजन

कान महोत्सव में ‘रॉकेट्री’ का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

कान फिल्म फेस्टिवल 2022 भारत के लिए कई मायनों में खास है। जहां देश की आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वही, भारत और फ्रांस के कूटनीतिक रिश्ते के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जबकि कान फिल्म फेस्टिवल की भी यह 75वी वर्षगांठ है। इसके अलावा कान महोत्सव में हमारे देश की फिल्मों को जगह मिली ही है, साथ ही भारत इस बार कंट्री ऑफ ऑनर बनेगा। बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में पहली बार कोई देश ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ बनाया जा रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान कुल छह भारतीय भाषाओं की फिल्मों के माध्यम से दुनिया भारतीय सिनेमा की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत व संस्कृति से रूबरू होगी। इन्हीं में से एक है फिल्म ‘रॉकेट्री -द नांबी इफेक्ट’! यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button