ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरां सोना में पति विकी कौशल संग पहुंचीं कटरीना कैफ

कटरीना कैफ और विक्की कौशल अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में दोनों प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क में स्थित रेस्तरां सोना में पहुंचे। कटरीना-विक्की ने वहां से फोटोज पोस्ट की हैं और एक्टर ने रेस्तरां के लजीज खाने की फोटो भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए रेस्तरां की तारीफ की है। तो वहीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने भी कटरीना को खूबसूरत अंदाज में रिप्लाई किया है।

कटरीना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर रेस्तरां के को-ऑनर मनीष एम गोयल के साथ अपनी और विक्की कौशल की फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘घर से दूर घर सोना में लव बाइव थी। प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह आप जो भी कुछ करती हैं वह बस कमाल का है।’ कटरीना कैफ की स्टोरी को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- ‘लव यू हनी, बहुत खुशी है कि आप लोग यहां आए। सोना हमेशा आपका स्वागत करता है।’ प्रियंका और कटरीना काफी अच्छी दोस्त हैं और दोनों जल्द ही फिल्म में साथ काम करने वाली हैं। फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म ऑल फीमेल रोड ट्रिप वाली होगी। फिलहाल, फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button