ब्रेकिंग
Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... 🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी
मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई ने सिनेमाघरों में दी दस्तक

रणवीर सिंह की नई फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों का अच्छा खास रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भले ना तोड़े लेकिन अच्छी खासी कमाई कर ही लेगी। रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार के रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है फिल्म देख रहे लोग रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। लोगों को जयेशभाई जोरदार की शुरुआत काफी कसी हुई लगी है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोग कलाकारों की अदाकारी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दिव्यांग ठक्कर की फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह ने एक गुजराती लड़के की भूमिका अदा की है। फिल्म अर्जुन रेड्डी से लोकप्रियता बटोर चुकी शालिनी पांडे ने भी इस फिल्म में लीड रोल अदा किया है। वह रणवीर के अपोजिट दिखी हैं।

Related Articles

Back to top button