ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

उत्तर प्रदेशः कन्नौज में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 20 लोगों के मरने की आशंका

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 21 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें जलती हुई बस से जान बचाने के लिए कूदे करीब 10 से 12 लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे। बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी रामनरेश अग्निहोत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और कन्नौज के जिलाधिकारी से दुर्घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की और घायलों को पचास पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। इस बीच कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि 21 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने लखनऊ में कहा कि ऐसा लगता है कि डीजल टैंक में विस्फोट हुआ और उसके कारण बस में आग लग गई।
डीजीपी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों को बचाने की है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके के जाने का निर्देश दिया और घायलों को हर तरह की चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने के लिए कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button