ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

लियोनल मेसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बने

फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी एक बार फिर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बने हैं। फोर्ब्स के अनुसार फोर्ब्स के अनुसार मेसी ने पिछले 12 महीने में कुल 130 मिलियन डॉलर कमाए हैं। पिछले साल भी मेसी की कमाई इतनी ही थी, लेकिन वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट की सूची में दूसरे नंबर पर थे। 2021 में मिश्रित मार्शल आर्ट के पहलवान कोनर मैकग्रेगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट थे। उन्होंने पिछले साल 180 मिलियन डॉलर  की कमाई की थी। बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स इस साल कमाई करने का मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 121.2 मिलियन डॉलर की कमाई की है।लियोनल मेसी पिछले 12 महीने में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट हैं। उन्होंने कुल 130 मिलियन डॉलर कमाए हैं। इनमें से 75 मिलियन डॉलर खेल के जरिए और 55 मिलियन डॉलर खेल के अलावा कमाए हैं। उन्हें बार्सेलोना से मिलने वाली सैलरी की तुलना में पीएसजी से मिलने वाली सैलरी 22 मिलियन डॉलर कम है, लेकिन विज्ञापन और बाकी जरिए से होने वाली कमाई बढ़ी है। इसी वजह से उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है और वो अभी भी पहले के जितना ही कमा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button