ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
व्यापार

रेलवे के साथ करें छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम की यात्रा, बस इतना है किराया

IRCTC Tour Package: महानदी और जोंक नदियों के संगम पर स्थित गिरौधपुरी धाम के लिए यात्रा रोज कराई जा रही है. यह यात्रा रायपुर से शुरू होती है.

नई दिल्ली. अगर आप छत्तीसगढ़ में सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक गिरौदपुरी धाम (Giroudpuri Dham) में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव और ‘देखो अपना देश’ के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) गिरौदपुरी धाम के लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर गिरौदपुरी धाम सतनामी समाज के लोगों का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है. यह सतनाम पंथ के संस्थापक गुरु घासीदास की जन्मस्थली है. गिरौदपुरी में विशाल स्तंभ जैतखाम (Jaitkham) का निर्माण किया गया है. यह स्तंभ दिल्ली की कुतुब मीनार से भी ज्यादा ऊंचा है.

कितने का है टूर पैकेजमहानदी और जोंक नदियों के संगम पर स्थित गिरौधपुरी धाम के लिए यात्रा रोज कराई जा रही है. यह यात्रा रायपुर से शुरू होती है. पैकेज के खर्च की बात करें तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 2075 रुपये है. डबल ऑक्यूपेंसी पर 3105 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 6200 रुपये है.

कैसे करा सकते हैं बुकिंगजानकारी के मुताबिक, इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं. आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

Related Articles

Back to top button