ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

Bajaj ने ट्रेडमार्क कराया ‘Blade’ नाम, जानें ये बाइक होगी या स्कूटर या फिर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर?

Bajaj Blade Name Trademarked: बजाज ऑटो (Bajaj Auto) भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां कर रही है. जहां कंपनी ने पहले Pulsar Elan और Pulsar Eleganz नाम रजिस्टर कराए हैं, वहीं अब बजाज ब्लेड (Bajaj Blade) नाम का पेटेंट दर्ज कराया है. हालांकि नाम का पेटेंट कराने से ये पुख्ता नहीं होता कि इस नाम से इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किया ही जाएगा, इसके अलावा कंपनी बहुत जल्द इस लाइनअप में नए वाहन लॉन्च करेगी इसकी संभावना भी बहुत कम है. अबतक ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बजाज ब्लेड नाम से कंपनी बाइक या स्कूटर या फिर इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी.

जल्द लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर!

बजाज ऑटो की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कंपनी लगातार इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में टू-व्हीलर्स लॉन्च करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है. हाल ही में कंपनी ने कोलकाता में इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, इसके साथ बजाज देशभर में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पहुंच का दायरा बढ़ाने में लगी हुई है. बजाज चेतक इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी बहुत जल्द मार्केट में बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारियां भी कर रही है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ महीने पहले ही भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था.

नई कम्यूटर बाइक भी हो सकती है ब्लेड

बजाज ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी थी कि नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को चेतक ब्रांड के अंतर्गत मार्केट में उतारा जाएगा. ऐसे में बजाज ब्लेड के इलेक्ट्रिक वाहन होने की संभावना बहुत कम हो जाती है. एक और संभावना ये है कि कंपनी इस नाम से नई रोजमर्रा के इस्तेमाल की मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी. कंपनी फिलहाल कम्यूटर सेगमेंट में सीटी100 और प्लेटिना जैसी बाइक्स बेच रही है और ये दोनों बाइक्स बिक्री के मामले में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसे में कंपनी नई बजाज ब्लेड नाम की मोटरसाइकिल को किफायती सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है.

Related Articles

Back to top button