ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
मध्यप्रदेश

कौशल विकास निगम और क्रिस्प मिलकर देंगे जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष की उपस्थिति में क्रिस्प एवं एनएसडीसी के मध्य एमओयू (अनुबंध पत्र) पर आज हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत ग्रामीण जनजातीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा। संस्थान आपस में मिलकर रिसर्च के क्षेत्र में कार्य करेंगे। इस अनुबंध में क्रिस्प, युवा विकास सोसायटी एवं एनएसडीसी के सहयोग से संसदीय संकुल परियोजना में ग्रामीण जनजातीय तकनीकी प्रशिक्षण का क्रियान्वयन किया जायेगा। अनुबंध पत्र पर भारत सरकार के एनएसडीसी (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वेदमणि तिवारी और क्रिस्प के एमडी डॉ. श्रीकांत पाटिल ने हस्ताक्षर किए। क्रिस्प संस्थान के जर्मन प्रतिनिधि श्री माइकल थॉमस वॉल्फ उपस्थित थे। क्रिस्प एवं नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर नई दिल्ली के साथ भी एमओयू हुआ। इस अनुबंध-पत्र पर क्रिस्प एमडी डॉ. पाटिल और नेशन फर्स्ट पालिसी रिसर्च सेंटर के डॉयरेक्टर श्री उदय भास्कर ने हस्ताक्षर किए।

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और युवाओं के कल्याण पर केंद्रित है अनुबंध

अनुबंध में क्रिस्प एवं एनएसडीसी (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप होगी। इससे आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सतत उद्देश्यों की पूर्ति होगी। एनएसडीसी के सहयोग के साथ ग्रामीण उद्यमी परियोजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में किया जायेगा, जिसमें 22 हजार 811 पंचायतों में से हितग्राहियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन्हें स्व-रोजगार से जोड़ा जायेगा। इससे ग्रामीण युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार मिल जाने से पलायन की प्रवृत्ति रूकेगी।एनएसडीसी के सहयोग से युवाओं को तकनीकी एवं फ्यूचर स्टिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो भविष्य में कौशल के क्षेत्रों में कार्य के लिए उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता श्री बी.एल. संतोष ने अनुबंध के अवसर पर दोनों संस्थाओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री संतोष ने क्रिस्प की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। श्री हितानंद शर्मा और प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास श्री आकाश त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button