ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
व्यापार

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, कहा- अभी होल्ड पर है ट्विटर डील

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्वीट कर कहा है कि ट्विटर डील अभी होल्ड पर है. मस्क ने पिछले दिनों लगभग 44 अरब डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी.

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिकी इलेक्ट्र‍िक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्वीट कर कहा है कि ट्विटर डील अभी होल्ड पर है. मस्क ने पिछले दिनों लगभग 44 अरब डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी.

मस्क ने शुक्रवार को कहा कि स्पैम और फेक अकाउंट्स पर चल रहे विवरण का हवाला देते हुए ट्विटर इंक के लिए उनका 44 बिलियन डॉलर का सौदा अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. मस्क ने ट्वीट में कहा, ‘ट्विटर डील अस्थायी रूप से पेंडिंग जानकारियों पर गणना का समर्थन करती है कि स्पैम/फेक अकाउंट्स वास्तव में 5% से कम यूजर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं.’

Twitter deal temporarily on hold pending details supporting calculation that spam/fake accounts do indeed represent less than 5% of usershttps://t.co/Y2t0QMuuyn— Elon Musk (@elonmusk) May 13, 2022
मस्क के इस एलान से पहले ट्विटर ने गुरुवार को अपने दो शीर्ष प्रबंधकों को नौकरी से निकाल दिया था. ब्रूस फाल्क और केवोन बेकपोर की ट्विटर से छुट्टी किए जाने पर सीईओ पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में कंपनी के मौजूदा हालात के बारे में अवगत कराया है. मेल में बताया गया है कि कंपनी में हुए बदलाव और बजट आदि की समस्या की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है.

हाल ही में ट्विटर को खरीदने की हुई थी घोषणाबता दें कि हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था. मस्क ने ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर चुकाए थे. सिक्‍योरिटी और एक्‍सचेंज कमीशन में दाखिल किए गए दस्‍तावेजों से पता चला था कि रिवोकेबल ट्रस्‍ट के माध्‍यम से मस्क के पास ट्विटर के 73,486,938 शेयर या 9.2 फीसदी हिस्‍सेदारी थी.

Related Articles

Back to top button