ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
मध्यप्रदेश

छात्र को याद नहीं था अपनी मां का नाम, एग्जाम हॉल से प्रोफेसर ने पहुंचा दिया थाने

मध्य प्रदेश से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. राज्य के दमोह में एक छात्र एलएलबी की परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंचा था, लेकिन अपनी एक गलती की वजह से पकड़ा गया. युवक अपने दोस्त की परीक्षा देने आया था. फर्जी

दमोह के पीएम श्री पीजी कॉलेज में एलएलबी यानी लॉ के पेपर चल रहे हैं. कॉलेज में गुरुवार को थर्ड सेम का इंग्लिश का एग्जाम था. परीक्षा देने कॉलेज में एक युवक की जगह उसका दोस्त आया था. फर्जी परीक्षार्थी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो जिस शख्स की परीक्षा दे रहा था उसके पिता का नाम तो याद वह करके गया था, लेकिन मां का नाम नहीं बता पाया, जिसकी वजह से वो फंस गया.

महिला प्रोफेसर को हुआ फर्जी परीक्षार्थी पर शक

छात्र ने पेपर में सभी चीजें तो सही भर दी, लेकिन असली छात्र की मां का नाम भूल गया. ऐसे में कॉलेज के प्रोफेसर ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस की टीम को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया गया.

जानकारी के मुताबिक फर्जी परीक्षार्थी आराम से बैठकर एग्जाम दे रहा था. इस दौरान एग्जाम हॉल में चेकिंग के लिए टीम आई और सभी छात्रों के एडमिट कार्ड की फोटो से उनका मिलान किया जा रहा था. ऐसे में टीम की एक महिला प्रोफेसर को फर्जी परीक्षार्थी पर शक हुआ. हालांकि एडमिट कार्ड की फोटो से उसका चेहरा मिल रहा था लेकिन इसके बावजूद भी उस प्रोफेसर का शक कम नहीं हुआ.

नहीं याद था मां का नाम

शक की वजह से महिला प्रोफेसर ने परीक्षार्थी से उससे उसके पिता का नाम पूछा, तो उसने सही बताया लेकिन जैसे ही मां का नाम पूछा गया वो नहीं बता पाय. ऐसे में घटना को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल की गई तो ये छात्र फर्जी निकला. जांच के दौरान पता चला कि एग्जाम हाल में हिमांशु नेमा नाम का युवक विपुल सिंघई नाम के छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर छात्र को गिरफ्तार करवा दिया. आरोपी पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. कॉलेज प्रबंधन इस बात का भी पता लगा रहा है कि इसके पहले हुए पर्चो में असली छात्र आया या यह फर्जी छात्र एग्जाम देता रहा है.

Related Articles

Back to top button