ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

BB13: जानिए आखिर क्यों बिग बॉस को बीच में ही छोड़ने के लिए तैयार हुए सलमान ? वजह कर देगी हैरान

इन दिनों विवादित शो बिग बॉस 13 चर्चा में छाया हुआ है, शो में मौजूद कंटेस्टेंट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच शो को होस्ट करने वाले सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से ही अपने अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए नजर आते हैं। सलमान अपने मजाक और गुस्से से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जो बेशक उन्हें पसंद नहीं आएगी।

दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि बिग बॉस के इस सीजन को करीब पांच हफ्ते तक आगे बढ़ाया जा सकता है। इस खबर से बिग बॉस के चाहने वालों के दिल में खुशी की लहर आ गई थी। लेकिन इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान एक्सटेंडिट बिग बॉस का हिस्सा नहीं होंगे। जी हां, डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपने अपकमिंग फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसके साथ ही फिल्म का कई हिस्सा विदेश में शूट होना है और उसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि बाकी स्टारकास्ट की भी डेट्स फिक्स हो चुकी हैं।

बता दें कि बिग बॉस 13 को आगे बढ़ाने का फैसला एक दम से लिया गया है। जिसके चलते सलमान खान के पास भी डेट्स का इश्यू हो गया है। जिसके चलते सलमान ने एक्सटेंडिट बिग बॉस को अपनी डेट्स देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान बढ़े हुए बिग बॉस 13 में नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर सलमान खान ने कुछ वक्त पहले ही एलान किया था। फिल्म में एक बार फिर सलमान के साथ दिशा पटानी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में गौतम गुलाटी, जैकी श्रॉफ, सोहेल खान और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। वहीं सलमान खान के फैंस एक बार फिर से उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button